बारह को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद राष्ट्रीय सचिव ने किया जनसंपर्क

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - राष्ट्रीय लोक दल के सचिव अभिनय चौधरी 12 अप्रैल को होने वाले भाईचारा और सामाजिक समरसता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

बारह को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद राष्ट्रीय सचिव ने किया जनसंपर्क

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी द्वारा 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल भाईचारा एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए। उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से बाबा साहब की विचारधारा पर चलने वाला दल रहा है।

पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी बाबा साहब के सिद्धांतों के समर्थक थे। आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। इस दौरान गोलू पाल, केबल सैनी, संदीप प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति, अरुण चौधरी, सुनील जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।फोटो कांठ में होने वाली जनसभा के लिए संपर्क करते रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।