ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादआग से झुलसी महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज

आग से झुलसी महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना में सोमवार रात महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उपचार के लिए दिल्ली ले जाए जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में महिला के पिता ने पति, देवर, सात समेत...

आग से झुलसी महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 07 Apr 2020 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना में सोमवार रात महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उपचार के लिए दिल्ली ले जाए जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में महिला के पिता ने पति, देवर, सात समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर निवासी निशा (30) का निकाह 12 साल पहले भोजपुर के गांव पीपलसाना के मोहल्ला लटूरी शाह बाबा निवासी मोहम्मद अली से हुआ था। मोहम्मद अली ऑटो और अन्य छोटे वाहन चलाता है। निशा के पिता अब्दुल जब्बार ने बताया कि उनकी बेटी के कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करते रहते थे। यह भी आरोप लगाया कि रविवार को कॉल करके मोहम्मद अली ने धमकी दी थी कि अपनी बेटी को यहां से ले जाओ नहीं उसे मार दकर दूसरा निकाह करूंगा। इसी बीच सोमवार रात में निशा घर पर ही संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही रात करीब ढाई बजे निशा ने दम तोड़ दिया।

आर्थिक तंगी के कारण भी पति से होती थी तकरार

बताया गया कि मृतका निशा का पति मोहम्मद अली आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। एक साल पहले उसकी दो भैंस भी मर गई थी। जिसके बाद वह मैजिक वाहन चलाकर परिवार पाल रहा था। कोई संतान न होने पर उसने अपने दो भाइयों से एक बेटी और एक बेटा गोद ले रखा था। उनका पालन पोषण किसी तरह करता था। संतान न होने को लेकर ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी।-विशाल यादव, सीओ ठाकुरद्वारा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें