Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad News55 Lakh Fraud Case at SBI Branch Deputy Manager and 6 Others Charged
55.32 लाख का गबन में एसबीआई के डिप्टी मैनेजर समेत 7 पर केस

55.32 लाख का गबन में एसबीआई के डिप्टी मैनेजर समेत 7 पर केस

संक्षेप:

Moradabad News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एसबीआई की विशेषीकृत वाणिज्यिक शाखा में 55 लाख 32 हजार 434 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। डिप्टी मैनेजर सौरभ कुमार राठौर और उनकी पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों के पैसे अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए।

Dec 06, 2025 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई की विशेषीकृत वाणिज्यिक शाखा में 55 लाख 32 हजार 434 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। 2022 से 2024 के बीच हुए इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने एसबीआई के डिप्टी मैनेजर, उनकी पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। यह मुकदमा एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार की तहरीर पर लिखा गया है। थाना सिविल लाइंस के कोर्ट रोड पर स्टेट बैंक की विशेषीकृत वाणिज्यिक शाखा है। इसके परिचालन अधिकारी सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार ने सिविल लाइंस थाने में वाणिज्यिक शाखा के डिप्टी मैनेजर मधुबन ग्रीन अपार्टमेंट सिविल लाइंस निवासी सौरभ कुमार राठौर, उनकी पत्नी आकांक्षा, बरेली के कुंवरपुर निवासी उनके रिश्तेदार आयुषी सिंह, उसकी मां सुमन राठौर, बहन साक्षी राठौर, मधुबन ग्रीन अपार्टमेंट निवासी मुकेश राठौर और हरदोई के गांव कुटलुपुर निवासी अभिषेक कुमार गौतम के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयातन समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह मुकदमा सीजेएम कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। जिसमें एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार राठौर एसबीआई की विशेषीकृत वाणिज्यिक शाखा में 4 मई 2022 से डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। उन्होंने 13 जुलाई 2022 से 11 जुलाई 2024 के बीच ग्राहकों के खाते से रुपये लेकर बैंक में जमा करने की बजाय अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब कुछ ग्राहकों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से मौखिक रूप से इसकी शिकायत की तो बैंक ने संज्ञान लेकर आंतरिक जांच कराई। जांच में पाया गया कि डिप्टी मैनेजर सौरभ कुमार राठौर ने अपने पदीय दायित्व के निर्वन के दौरान अपराधिक कृत्य किया है। उन्होंने बैंक की धनराशि को अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खाते में डाल कर गबन किया है। प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसबीआई के सहायक महाप्रंधक की तहरीर पर डिप्टी मैनेजर सौरभ कुमार राठौर समेत सात लोगों पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।