
पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
Moradabad News - -बुधवार शाम बच्ची को मुंह दबाकर निर्माणाधीन में ले गया था आरोपी -नाजुक हालत
फोटो- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रही एक मासूम को अज्ञात युवक अगवा करके एक निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो बच्ची मकान में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद परिजन भी आ गए। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मासूम की हालत नाजुक बताते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। बच्ची बेहोश है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। थाना कटघर क्षेत्र में एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति की पांच साल की बेटी बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वहां कोई अज्ञात व्यक्ति आया और मासूम बच्ची का मुंह दबाकर उसे घर से 100 मीटर की दूरी पर ले गया। जहां निर्माणाधीन मकान में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। जिससे मासूम की हालत बिगड़ गई। दरिंदे के जाने के बाद मासूम बच्ची रोने लगी। एक महिला ने निर्माणाधीन मकान से बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो अपने पति व मोहल्ले के लोगों को बताया। सभी लोग मकान में पहुंचे तो बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मासूम बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। कटघर सीओ वरुण कुमार ने बताया कि मासूम कुछ बता नहीं पा रही है। घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




