मनमानी और लापरवाही पड़ी भारी, 46 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Moradabad News - काम में लापरवाही और मनमानी के आरोप में एसएसपी ने 16 थानों के 46 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है, जिसमें हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं। एसएसपी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

काम में लापरवाही और मनमानी पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गई। शिकायतें मिलने के बाद एसएसपी ने 16 थानों के 46 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। इनमें से किसी के खिलाफ जनता से सही व्यवहार न करने की शिकायत की गई थी तो कोई काम में लापरवाही बरत रहा था। सीओ से रिपोर्ट लेने के बाद एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। मंगलवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने आदेश जारी कर जिले के 16 थानों में तैनात 22 हेड कांस्टेबल और 24 सिपाहियों को थानों से सीधे पुलिस लाइन भेज दिया। बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अधिकारियों के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं।
कुछ पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लोगों ने शिकायत की थी। जबकि कई पुलिसकर्मी ऐसे थे जो काम में लगातार लापरवाही कर रहे थे। एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों की जांच सीओ से कराई। सभी सीओ ने समीक्षा करने के बाद अपनी रिपोर्ट एसएसपी को दी, जिसके बाद गुरुवार सुबह एसएसपी ने सभी 46 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने कहा कि दायित्व निर्वन में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी ऐसा करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इन्हें किया गया लाइन हाजिरमुरादाबाद। एसएसपी ने जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है उसमें कुन्दरकी थाने के अनुज कुमार व भाई सिंह, बिलारी थाने के सचिन कुमार, सोनकपुर के विशाल कुमार, कोतवाली से मनीष तोमर, डिलारी से विक्रम सिंह, भगतपुर से राजीव कुमार और गलशहीद थाने के अरुण कुमार शामिल हैं। इसके अलावा पाकबड़ा थाने से राहुल कुमार, सैफुल हसन, आकाश शर्मा व अनुराग यादव, मुगलपुरा से शेखर, दिनेश प्रताप सिंह व प्रदीप सागर, ठाकुरद्वारा से रामोहन शर्मा व गौरव, भोजपुर से अनुज कुमार, आशुतोष पोषवाल, सोहित कुमार, कपिल कुमार व कुलदीप सिंह का भी नाम इस लिस्ट में है। इसी तरह सिविल लाइंस से सुशील कुमार, अमित, संजय कुमार, अरुण कुमार व सुनील सागर, मझोला से जगपाल सिंह, जयप्रकाश व नरेंद्र सिंह, कांठ से शुभम मावी, सुमंत गिरी, रवि मलिक, अश्वनी सिंह, प्रमोद कुमार व सुंदर सिंह, छजलैट से मंगेश कुमार, विक्रांत सारन, कुलदीप त्यागी व रविंद्र सिंह और कटघर थाने से मनोज कुमार, अरविंद कुमार, मोनू चौधरी, पलक सिंह, शहजाद अली व अमरपाल शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


