ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमूंढापांडे में घर सो रही महिला को गोली से उड़ाया

मूंढापांडे में घर सो रही महिला को गोली से उड़ाया

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। घटना के पीछे ससुरालियों से प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। पुलिस...

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। घटना के पीछे ससुरालियों से प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। पुलिस...
1/ 2मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। घटना के पीछे ससुरालियों से प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। पुलिस...
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। घटना के पीछे ससुरालियों से प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। पुलिस...
2/ 2मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। घटना के पीछे ससुरालियों से प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। पुलिस...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 23 Sep 2018 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। घटना के पीछे ससुरालियों से प्रापर्टी का विवाद सामने आया है। पुलिस ने मृत महिला के ससुर और समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीम देर रात तक संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

गोली मारकर मौत के घाट उतारी गई सुनीता (32) मूंढापांडे के नाजरपुर गांव की रहने वाली थी। पति अमर पाल सिंह की बीमारी से मौत हो चुकी है। चार बेटियां प्रियंका (11), पूजा (9), प्रियांशी (7)व हर्षिता (6) साल की हैं। पति की मौत के बाद ससुराल वाले सुनीता को घर से बाहर निकालने के प्रयास में लगे थे। मृतका के भाई चंद्रभान ने बताया कि सुनीता अपने हिस्से की आठ बीघा जमीन अपने नाम करने की मांग ससुरालियों से कर रही थी, लेकिन वह लोग देने को तैयार नहीं थे। बहन सुनीता के साथ कई बार मारपीट भी की गई। शनिवार रात बहन सुनीता चारो भांजियों के साथ घर पर लेटी थीं। आरोप है इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे बहन के ससुर घलेंद्र सिंह, देवर रामबहादुर साथियों के साथ घर पहुंचे। सोते समय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। भांजियों ने सभी को भागते हुए देखा भी। भांजियों की सूचना पर पुलिस और हम लोग मूंढापांडे पहुंचे। खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। ससुर घालेंद्र सिंह,देवर रामबहादुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुनीता का प्रापर्टी के विवाद में ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते शनिवार रात सुनीता की गोली मारकर हत्या की गई। नामजद चारो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

अंकित मित्तल, एसपी सिटी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें