ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादउस्ताद प्यारेलाल वडाली की शख्सियत पर चर्चा

उस्ताद प्यारेलाल वडाली की शख्सियत पर चर्चा

जन-जागरण सेवा ट्रस्ट की ओर से वडाली बंधु में शामिल छोटे भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली के आकस्मिक निधन पर उन्हें स्वरांजलि संग पुष्पांजलि अर्पित की...

उस्ताद प्यारेलाल वडाली की शख्सियत पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 11 Mar 2018 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जन-जागरण सेवा ट्रस्ट की ओर से वडाली बंधु में शामिल छोटे भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली के आकस्मिक निधन पर उन्हें स्वरांजलि संग पुष्पांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धा एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में उस्ताद प्यारेलाल वडाली की शख्सियत पर चर्चा करते हुए डॉ. विनीत गोस्वामी ने उनके संगीत से जुड़े कई रोचक पहलू बताए। उस्ताद प्यारेलाल वडाली के गाए सूफी गीतों का गायन किया गया। इसके बाद संस्था के सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही शांति पाठ किया। कार्यक्रम में बैठक के आगामी कार्यक्र्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस दौरान ज्ञान चंद्र शर्मा, श्याम सिंह, पप्पू लहरी, जयप्रकाश राही, प्रदीप सिन्हा, सुदेश कुमार, संजीव, डीके लल्ला, अनिल सक्सेना, ओमकार देवा, अशोक सैनी, राजकुमार गोस्वामी, अमित राज, सोनू, राकेश शर्मा, फूल सिंह, प्रदीप रोहिला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें