ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादफसलों के अवशेष जलाने से खेत हो रहे बंजर

फसलों के अवशेष जलाने से खेत हो रहे बंजर

किसान भाइयों खेत में फसल के अवशेषों को न जलाएं। इससे जमीन को फायदा नहीं मिलता, बल्कि जमीन के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और फिर फसल की पैदावार पर असर पड़ता है। किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।...

फसलों के अवशेष जलाने से खेत हो रहे बंजर
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 23 Feb 2018 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

किसान भाइयों खेत में फसल के अवशेषों को न जलाएं। इससे जमीन को फायदा नहीं मिलता, बल्कि जमीन के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और फिर फसल की पैदावार पर असर पड़ता है। किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। गन्ने की पत्ती और दूसरी फसलों के अवशेषों को खेत में ही रहने दो और जमीन के साथ ही जुताई कर देनी चाहिए।

एनसीआर क्षेत्र में फसल के अवशेष जलाने से प्रदूषण फैल जाता है। इससे वायु प्रदूषित होती है और उसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। अवशेष जलाने पर सजा और जुर्माने का भी प्रावधान किया है। सरकार की मंशा है कि किसान को अधिक से अधिक फायदा मिल सके। कृषि अधिकारियों ने भी किसानों को सलाह दी है कि फसल के अवशेषों को खेत में ही रहने दें इन्हें जलाएं नहीं। इससे नुकसान होता है। उपकृ़षि निदेशक ओमेंद्रपाल सिंह ने बताया कि किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर कृषि रक्षा इकाई के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को जानकारी देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें