ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादपुलिस बेड़े में शामिल हुए 38 दरोगा

पुलिस बेड़े में शामिल हुए 38 दरोगा

मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को...

मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को...
1/ 3मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को...
मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को...
2/ 3मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को...
मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को...
3/ 3मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 25 Jun 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। शुक्रवार को पीटीसी में 12 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 38 उप निरीक्षक यूपी पुलिस को मिल गए। डीजी पीटीसी ने पास आउट हुए सभी दरोगाओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्रशिक्षण के दौरान सभी विषयों में सर्वाधिक अंक पाकर पुलिस ट्रेनिंग कालेज, मेरठ में शारीरिक प्रशिक्षक रहे अलीगढ़ के भूपेंद्र सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम के खिताब से नवाजा गया। आउटडोर में हाथरस के शिवकुमार और इंडोर में प्रयागराज के रहने वाले जय कृष्ण द्विवेदी को बेस्ट प्रशिक्षु का पुरस्कार दिया गया।

प्रशिक्षण लेकर उप निरीक्षक बनने वालों में एक मृत आश्रित और 38 प्रशिक्षु वर्ष 2011 में उप निरीक्षक पद के लिए हुई सीधी भर्ती वाले हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया। एक प्रशिक्षु के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण उसे कोर्स से बाहर कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दीक्षांत परेड की शुरुआत हुई। पुलिस महानिदेशक पीटीसी ब्रजराज मीणा ने परेड की सलामी ली। आइजी पीटीसी शिव शंकर सिंह भी मौजूद रहे। जनपद अलीगढ़ के ग्राम निगुना सिगुना, थाना टप्पल, तहसील खैर के रहने वाले भूपेंद्र सिंह को विषयों में 2500 में से 1985.7 सर्वाधिक अंक मिले। भूपेंद्र सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु का पुरस्कार मिला है। बेस्ट आउटडोर प्रशिक्षु प्रमाण एवं पदक शिव कुमार सिंह को मिला है। हाथरस जिले के रहने वाले शिवकुमार सिंह को सभी विषयों में 900 में 678.4 सबसे अधिक अंक मिले हैं। बेस्ट इंडोर प्रशिक्षु जय कृष्ण द्विवेदी प्रयागराज के रहने वाले हैं। इन्हें सभी विषयों में 1500 में से 1257 सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। प्रशिक्षण के दौरान उप निरीक्षकों की 12 वस्तुनिष्ठ परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं। बाह्य विषयों में कुल 11 अंतिम परीक्षाएं आयोजित की गईं। शुक्रवार को सुबह से ही दीक्षांत परेड को लेकर पीटीसी का मैदान सजाया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते परिजनों को नहीं बुलाया गया था। हालांकि कुछ परिजन आए थे। इस मौके पर एएसपी राममूरत यादव, एएसपी सत्यपाल सिंह, रामअवतार यादव, आरआई सत्यपाल सिंह भंडारी और दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें