जेल की चारदीवारी के पीछे सुहागिनों ने की दीर्घायु की कामना
Moradabad News - अलग-अलग अपराधों में जेल में बंद 31 महिलाओं ने रखा करवाचौथ का व्रत रखा करवाचौथ का व्रत रखा करवाचौथ का व्रत रखा करवाचौथ का व्रत रखा करवाचौथ का व्रत रख

रविवार को जिला कारागार का नजारा ही एकदम बदला हुआ था। जेल में बंद 31 महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखा। 13 महिला बंदी ऐसी हैं, जिनके पति भी इसी जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने इस खास त्योहार को विशेष बनाने की व्यवस्था की। इन महिला बंदियों को व्रत से संबंधित सभी आवश्यक सामान, करवा, चलनी, और पूजा की अन्य सामग्री, उपलब्ध कराई। जिन महिला बंदियों के पति उनके साथ जेल में हैं, उन्हें विशेष अवसर पर उनके पति से मिलने की अनुमति दी। यह मुलाकात कॉमन बैरक में करवाई गई। वर्जन
जिला कारागार में 31 महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा गया। 13 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पति जेल में बंद हैं। व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए लिए व्रत से संबंधित करवा, चलनी और पूजन की अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
-विक्रम यादव, जेलर।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


