ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादजीएसटी घोटाले में मुरादाबाद के 225 निर्यातक फंसे

जीएसटी घोटाले में मुरादाबाद के 225 निर्यातक फंसे

वित्त मन्त्रालय ने 120 और निर्यातकों की सूची जारी की

जीएसटी घोटाले में मुरादाबाद के 225 निर्यातक फंसे
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 13 Sep 2019 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

वित्त मन्त्रालय ने 120 और निर्यातकों की सूची जारी की

डायरेक्टरेट ऑफ एनालिटिक एंड रिस्क मैनेजमेंट ने इन सभी निर्यातकों को जोखिम सूची में डाला

कुछ निर्यातकों पर जांच की कार्यवाही पूरी, उनसे रिकवरी की कार्यवाही भी शुरू

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

सालाना आठ हजार करोड़ रुपए का निर्यात करने वाले मुरादाबाद का नाम जीएसटी घोटाले के चलते लगातार सुर्खियों में रहा है। यहां के 225 हैंडीक्राफ्ट निर्यातक जीएसटी के घोटाले में घिर गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 120 और निर्यातकों के नामों की सूची जारी कर दी है। जिन पर अनियमितता को अंजाम देकर जीएसटी का रिफंड हड़प लेने का आरोप है। पड़ताल की जद में अब शहर के 225 निर्यातक आ गए हैं।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी का रिफंड हड़प लेने के मामले में सबसे पहले शहर के 55 निर्यातकों की सूची केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने करीब दो महीने पहले जारी की थी तब शहर में निर्यात के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया था। धीरे धीरे करके इस घोटाले के आरोपी निर्यातकों की संख्या 105 तक पहुंच गई। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी हुई जीएसटी घोटाले के आरोपी 120 और निर्यातकों के नामों की सूची से घबराहट फैल गई है। इस सूची के साथ ही डायरेक्ट ऑफ एनालिटिक एंड रिस्क मैनेजमेंट की ओर से जीएसटी में कथित अनियमितता में शामिल निर्यातकों की संख्या बढ़ाकर 225 कर दी गई है। जांच में आरोप किसी भी हद तक सही पाए जाने की दशा में इन निर्यातकों पर ब्लैक लिस्टेड होने की तलवार लटक गई है। एक निर्यातक को साढ़े तीन करोड़ रुपए की रिकवरी को नोटिस जारी किया गया है।

कई नामचीन निर्यातकों के नाम, बढ़ी बेचैनी

फर्जी तरीके से जीएसटी का रिफंड झटकने वाले निर्यातकों की सूची में कई नामचीन निर्यातक भी शामिल हैं। जांच के लिए वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी दूसरी सूची में नामचीन निर्यात फर्मों को संचालित कर रहे निर्यातकों के नाम ज्यादा होने से शहर में निर्यात के कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी फैल गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें