ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमुरादाबाद शहर के विकास का खाका 22 करोड़ से तैयार होगा, जानिये क्या है तैयारी

मुरादाबाद शहर के विकास का खाका 22 करोड़ से तैयार होगा, जानिये क्या है तैयारी

शहर का बुनियादी ढांचा संवरेगा। चौदहवें वित्त में शासन ने मुरादाबाद को बाइस करोड़ मंजूर किए है। निधि में नगर निगम की योजना सालिड वेस्ट पर खर्च की है। मानना है कि ठोस कचरा प्रबंधन पर निगम ने एक बड़ी...

मुरादाबाद शहर के विकास का खाका 22 करोड़ से तैयार होगा, जानिये क्या है तैयारी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 07 Feb 2020 11:54 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर का बुनियादी ढांचा संवरेगा। चौदहवें वित्त में शासन ने मुरादाबाद को बाइस करोड़ मंजूर किए है। निधि में नगर निगम की योजना सालिड वेस्ट पर खर्च की है। मानना है कि ठोस कचरा प्रबंधन पर निगम ने एक बड़ी राशि खर्च करेगा। जबकि शहर में पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य के अलावा सड़क निर्माण व सुधार के लिए भी प्रस्तावों को अंतिम रुप देने का काम चल रहा है। 10 फरवरी को चौदहवें वित्त की बैठक की संभावना है।

शहर में सड़क, पार्क समेत अन्य कामों के प्रस्ताव तैयार होने लगे है। शहर के विकास के लिए शासन से करीब 22 करोड़ रुपये चौदहवें वित्त में मिली है। इसके चलते निगम ने कामों को लेकर प्रस्ताव मांगे है। निगम अफसरों ने निर्माण विभाग से मिले प्रस्तावों को अंतिम रुप देगा। इनमें सड़क, पेयजल सुधार, प्रकाश, स्वास्थ्य के अलावा अन्य कामों के लिए निगम ने प्रस्ताव पर मंथन कर रहा है। इन सभी कामों को सूचीबद्ध कर निगम अधिकारी वित्त की बैठक में प्रस्ताव रखेंगे। यह बैठक 10 फरवरी को होने के कयास है। हालांकि कामों को अंतिम रुप देने को निगम ने मद में जरुरी फंड के मुताबिक ही कामों का प्रस्ताव बनाए है। मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि चौदहवें वित्त में मिली धनराशि से शहर के अधूरे विकास कार्य होंगे। हालांकि शहर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए धन रखे जाने का प्रस्ताव है। ठोस कूड़ा प्रबंधन पर धन के खर्च को लेकर निगम अधिकारी फिलहाल मंथन कर रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें