Moradabad News: आभूषणों से भरी थैली ले जाने वाले अज्ञात पर 19 दिन बाद केस

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कुंदरकी में पुलिस चौकी के पास सड़क पर गिरी सोने की आभूषणों की थैली को उठाने वाले अज्ञात के खिलाफ 19 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। यह आभूषण कैंसर रोगी खुर्शीद के इलाज के लिए जुटाए गए थे। परिजनों ने पुलिस की निष्क्रियता पर DIG से शिकायत की थी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

Moradabad News: आभूषणों से भरी थैली ले जाने वाले अज्ञात पर 19 दिन बाद केस

Moradabad News: कुंदरकी। कस्बा पुलिस चौकी के पास सड़क पर गिरी करीब छह तोले सोने के आभूषणों से भरी थैली उठाकर ले जाने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने 19 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र से शिकायत की थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें एक युवक थैली उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अभी तक उसकी पहचान नहीं कर सकी है। आभूषण कैंसर पीड़ित खुर्शीद के इलाज के लिए जुटाए गए थे। नगर निवासी खुर्शीद कैंसर से पीड़ित हैं।

उनके उपचार के लिए परिवार ने रिश्तेदारों से करीब छह तोले सोने के आभूषण जुटाए थे। 14 अगस्त को खुर्शीद की पुत्री निमरा अपनी मौसी तबस्सुम के साथ आभूषण बैंक में गिरवी रखकर लोन लेने गई थीं। बैंक में आभूषणों का परीक्षण करने वाला कर्मचारी मौजूद नहीं होने पर दोनों लौटने लगीं। कस्बा पुलिस चौकी के पास निमरा के हाथ से थैली सड़क पर गिर गई। कुछ दूर जाने के बाद जानकारी होने पर दोनों वापस लौटीं, लेकिन थैली नहीं मिली।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक युवक थैली उठाकर ले जाता दिखाई दिया। घटना के संबंध में निमरा ने पहले कुंदरकी पुलिस और बाद में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक से शिकायत की गई। अब उनके आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: आभूषणों से भरी थैली ले जाने वाले अज्ञात पर 19 दिन बाद केस