ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादशहर में 168 लोगों के घर हुए सेनिटाइज

शहर में 168 लोगों के घर हुए सेनिटाइज

नगर निगम ने कोविड-19 के खिलाफ मुहिम की शुरुआत कर दी। विदेश से लौटे लोगों को होम क्वारेंटाइन करके उनके घर को सेनिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने 168 मकान और आसपास क्षेत्र को...

शहर में 168 लोगों के घर हुए सेनिटाइज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 24 Mar 2020 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम ने कोविड-19 के खिलाफ मुहिम की शुरुआत कर दी। विदेश से लौटे लोगों को होम क्वारेंटाइन करके उनके घर को सेनिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने 168 मकान और आसपास क्षेत्र को सेनिटाइज किया। निगम ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मिली सूची के बाद बचाव की तैयारी शुरु कर दी।

मुरादाबाद में हाल ही में विदेश से लौटे तमाम नागरिकों में संक्रमण की आशंका है। हाल ही में एक केस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने विदेश से लौटे बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसे लोगों को उनके घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया है। संक्रमण न फैले इसके लिए घरों पर कोविड-19 के पोस्टर भी चिपकाए गए। ये पोस्टर चिपके तो आसपास क्षेत्रों में खलबली मच गई। संक्रमण फैलने की आशंका के चलते प्रशासन ने ऐसे लोगों के घरों को सेनीटाइज करने की तैयारी की। ऐसे 240 घरों को संक्रमण मुक्त करने के लिए निगम ने पूरे महानगर को नौ जोन में बांटकर सफाई निरीक्षकों को इसकी कमान दे दी। मंगलवार को अलग अलग क्षेत्र में सेनिटाइज टीम पहुंच गई। निगम के आदेश के बाद इन होम क्वारेंटाइन घरों के बाहर सेनिटाइज किया गया। मंगलवार को एक दिन में 168 घर सेनिटाइज किए जा सकें। नगर आयुक्त संजय चौहान का कहना है कि विदेश से आए 240 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। लोगों के घर व आसपास को सेनिटाइज के लिए अभियान चलाया गया। अभियान लगातार चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें