
क्विज प्रतियोगिता में छात्रा सादिया रही अव्वल
संक्षेप: Moradabad News - राजकीय महाविद्यालय में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सादिया ने प्रथम, मोहम्मद उबैद ने द्वितीय और असमीनाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान पर संगोष्ठी और अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ नरेश कुमार की अध्यक्षता में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा सादिया ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र मोहम्मद उबैद ने द्वितीय स्थान एवं बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा असमीनाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निर्णायक मंडल में डॉ आसिम सचिन अग्रवाल और डॉ पूजा निरमानिया सम्मिलित रहें। कार्यक्रम का संचालन मधु त्यागी ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें कार्यक्रम संयोजिका डॉ पूजा निरमानिया ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा सेनेटरी पैड वितरण गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा उक्त से संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ सरस्वती ने छात्र- छात्राओं को बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। अंत में डॉ जितेंद्र कुमार ने समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राए मौजूद रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




