ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकूड़ा, गंदगी फैलाने में 127 का चालान,76 हजार वसूली

कूड़ा, गंदगी फैलाने में 127 का चालान,76 हजार वसूली

कोविड-19 और संचारी रोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नगर निगम ने शहर भर में निर्माण, मलबा और कूड़ा आदि फेंकने में 127 लोगों का चालान किया है। इस दौरान निगम टीमों ने 76 हजार...

कूड़ा, गंदगी फैलाने में 127 का चालान,76 हजार वसूली
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 23 Jul 2020 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 और संचारी रोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नगर निगम ने शहर भर में निर्माण, मलबा और कूड़ा आदि फेंकने में 127 लोगों का चालान किया है। इस दौरान निगम टीमों ने 76 हजार रुपये की वसूली की। गुरुवार को चले विशेष स्वच्छता अभियान सभी नौ जोनों में चला। इस दौरान सभी जोन में निगम के स्वास्थ्य, निर्माण समेत अन्य अधिकारी व कर्मियों ने गंदगी फैलाने वालों को पकड़़ा।

शासन के निर्देश पर चले अभियान में सबसे ज्यादा सड़क पर गंदगी करने वाले नपे। निगम ने 58 लोगों को पकड़ा। इनसे 13 हजार रुपये की वसूली की गई। सड़क पर मलबा और निर्माण सामग्री फैलाने वाले मैनाठेर में सात समेत पूरे शहर में 24 लोग धरे गए। इसमें 32200 रुपये की वसूली की गई जबकि खाली प्लाट में कूड़ा करकट फैलाने में 45 लोगों से भी 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि साप्ताहिक विशेष अभियान में नौ जोन में मैनाठेर, धीमरी, पंडित नगला, शिव नगर, सीतापुरी दस सराय, रहमत नगर, जाहिद नगर, आजाद नगर और गांधी नगर में कुल 127 लोगों के चालान हुए। इनसे 76100 रुपये जुर्माना वसूला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें