ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित

शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित
1/ 3शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित
शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित
2/ 3शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित
शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित
3/ 3शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 14 Nov 2018 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित

सामाजिक संस्थाओं संग विभिन्न संगठनों ने मनाया बाल दिवस

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

बाल दिवस के मौके पर शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम संग चाचा नेहरू की शख्सियत बयां की गई। प्रतियोगिताओं के साथ ही नन्हे-मुन्ने चाचा नेहरू के वेष में नजर आए। प्रदर्शनी के जरिए चाचा नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व को दर्शाया गया।

शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बालश्रम पर आधारित विषय पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्कूल प्रिंसिपल पीयू देवसिया बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। संचालन नलिनी अरोरा ने किया।

केसीएम स्कूल में बाल दिवस पर बाल भोज का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्र्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आरआरके पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल वंदना छावड़ा ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया। संचालन देवेंद्र राणा व विपिन कुमार ने कियाा। मूवी शो का आयोजन नमिता मेहरा ने किया।

शिशु वाटिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों को देश सेवा का संकल्प कराया गया। प्रबंधक राकेश चंद्र रस्तोगी, जगदीश सरन अग्रवाल के साथ ही प्रधानाचार्य डॉ अजीत कुमार गुप्ता ने चाचा नेहरू के बारे मे बताया। संचालन सुनीता गुप्ता ने किया।

भारतीय बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कानूनगोयान में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया।

सूर्यांश पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। प्रिंसिपल दीप्ति सिंघल ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया। आभार संदीप सक्सेना ने व्यक्त किया।

ग्रीन मीडोज स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। श्रद्धा एकेडमी कृष्णपुरी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रतम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या कल्पना महेश ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया। शिक्षिका काजल ने संयोजन किया। संचालन मीमांसा ने किया। दीपक, गेंदा आदि उपस्थित रहे। शांति स्वरूप इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मनु प्रभाकर, राजाराम शर्मा, मुनीश चंद्र आदि उपस्थित रहे। बीएम इंटर कॉलेज खदाना में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य करन सिंह ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। संचालन नितिन कुमार ने किया। नेहरू पब्लिक स्कूल कुंदनपुर में बाल दिवस चाचा नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर रोशनी डाली। छत्रपाल सिंह सैनी, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान, प्रबंधक देवराज सिंह चौहान रहे। एडम एंड ईव्ज कांवेंट स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। संचालन मो नदीम, हुमा कय्यूम, शैला, अनम ने किया। अंसार इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य मो इकबाल ने चाचा नेहरू की शख्सियत बयां की। आइडियल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर प्रबंधक तरुण रस्तोगी ने बाल दिवस का महत्व बताया। राजकला पीडीए गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर छात्राओं ने गीत गाए। वीकेएस पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम संग बाल दिवस मनाया गया। फन-एन-लर्न प्ले स्कूल गांधी नगर में बच्चों ने बाल दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। गांधी नगर पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल शशि शर्मा ने चाचा नेहरू के बारे में बच्चों को बताया। किड्जी हर्ष प्ले स्कूल कांशीराम नगर में बाल दिवस की धूम रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें