जिसने श्रद्धा से दान नहीं दिया, उनका पैसा चोरी; राम मंदिर पर स्पीकर सतीश महाना का बयान वायरल

कानपुर, मुख्य संवाददाता
Follow us on Google News
share

राम मंदिर दान चोरी को लेकर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कहना है कि उनका ही धन चोरी हुआ है जिसने श्रद्धा भाव से चढ़ावा नहीं चढ़ाया था। हमने श्रद्धा से चढ़ाया था, इसलिए आज मंदिर का भव्य रूप दिखाई दे रहा है। 

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर यूपी विधान सभा के स्पीकर सतीश महाना का एक बयान वायरल हो रहा है। इसमें महाना कह रहे हैं कि राम मंदिर से उनका ही धन चोरी हुआ है जिसने श्रद्धाभाव से चढ़ावा नहीं दिया है। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ। हमारा पैसा मंदिर में लगा है। मंदिर का भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है। विधानसभाध्यक्ष का यह वीडियो क्लिप सिर्फ 14 सेकेंड का है। इसी वीडियो का विस्तार भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं-‘मुझे नहीं मालूम कि उन्होंने जो चंदा दिया है वो वापस मांग रहे हैं। अगर उन्होंने जो चंदा दिया है वो वापस चाहते हैं तो मैं रामभक्त होने के नाते से उनका पैसा अपने पास से देने के लिए तैयार हूं’।

‘बाबरी ढांचे के विरोध में थे तमाम लोग’

विस्तार वाले वीडियो में विधानसभाध्यक्ष कह रहे हैं- ‘मैं इस बात को मानता हूं कि ऐसे करोड़ों रामभक्तों ने उस मंदिर के लिए जिसका संघर्ष 500 सालों तक चलता रहा, उसमें श्रद्धापूर्वक समर्पण धनराशि दी है। भगवान का दिया हुआ भगवान के चरणों में समर्पित होता है। ऐसे करोड़ों रामभक्तों का पैसा राम मंदिर में लगा है। आज मंदिर का दिव्य और भव्य स्वरूप हम लोगों को दिख रहा है।

महाना बोले- अगर मैं कहूं कि छोटी सी धनराशि जो भगवान की कृपा से उन्होंने (रामभक्तों ने) दी है, मेरी भी समर्पण राशि और मेरे जैसे करोड़ों लोगों की धनराशि मंदिर में लगी है। इससे मुझे दिख रहा है कि इतना बड़ा मंदिर खड़ा हुआ है। सामने खड़े मंदिर का स्वरूप और मंदिर बनने से जो पहले था उस बाबरी ढांचे के गिराने के विरोध में तमाम लोग थे।

जिन्हें पैसा चाहिए, उन्हें मंदिर में चंदे की चिंता क्यों

सतीश महाना कह रहे हैं-‘मुझे अच्छा लगता है कि जिस समय राम मंदिर आंदोलन चल रहा था, अपने स्थान से राम मंदिर बनवाने के लिए पदयात्रा करते तो शायद वो अच्छी बात होती। जिन्हें अपना पैसा वापस चाहिए वो राम मंदिर के चंदे की चिंता क्यों कर रहे हैं? जो पकड़े गए हैं और जिन्होंने पाप किया है उन्हें सजा मिलेगी और उन्हें कानून सजा देगा। उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा जाएगा’।

वीडियो क्लिप पर लोगों की तल्ख प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप पर लोगों ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है। विधानसभाध्यक्ष पर तीखा प्रहार किया है। इस वीडियो में सतीश महाना को लोगों ने खूब ट्रोल किया है। इक्का-दुक्का लोगों ने बचाव में भी कुछ टिप्पणियां की हैं।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।