ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबामहिलाएं घरेलू काम के साथ खेती में बटा रही हाथ

महिलाएं घरेलू काम के साथ खेती में बटा रही हाथ

जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया। जिसमें महिला किसान दिवस तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजनान्तर्गत...

महिलाएं घरेलू काम के साथ खेती में बटा रही हाथ
हिन्दुस्तान टीम,महोबाMon, 15 Oct 2018 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया। जिसमें महिला किसान दिवस तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजनान्तर्गत फसल अवशेष न जलाए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने किया।

कृषक जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ ही कृषि कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। रबी सीजन में उन्नतशील बीजों का प्रयोग कर कृषि की उन्नत तकनीकों का प्रयोग कर उचित लाभ उठाए। सीडीओ आरके सिंह ने समग्र रूप से जनपद में चल रही विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा महिला किसानों को यह संदेश दिया कि फसल अवशेष खेतों पर न जलाए।

प्रभारी उप कृषि निदेशक डॉ.सरस तिवारी ने जनपद में आई महिला किसानों को विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा बीज भंडारों पर उपलब्ध बीज और उस पर दिए जाने वाले अनुदान के विषय में बताया। जिला उद्यान अधिकारी उमेश उत्तम ने पोषण पाटिका व फल सब्जी के आर्थिक लाभों के विषय में फूलों की खेती पर विस्तार से जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम भीमसेन ने जल संरक्षण व खेत तालाब के विषय में जानकारी देकर लाभ उठाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। कृषक जागरूकता कार्यक्रम में एक्सईएन लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय कृषि विज्ञान केन्द्र में महिला किसान दिवस पर कृषि वैज्ञानिक डॉ.फूल कुमारी ने कहा कि कृषि में महिलाओं की सक्रियता देखकर प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस मनाया जाता है। क्योंकि बिना महिलाओं के सहयोग के कृषि कार्य संभव नहीं है। डॉ.चंचल सिंह ने कहा कि महिलाएं बाजार व्यवस्था में सहयोग दे रही हैं। इस मौके पर पशु वैज्ञानिक डॉ.एसपीएस सोमवंशी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिला किसान वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सोनकली प्रथम, शिवकांती द्वितीय रही। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर राधा मंगलपुर, रुकमणी कुरारा, मिड़िया पड़ुई को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला किसानों ने प्रदर्शना व स्टाल भी लगाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें