Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsWeather Turnaround Rain Brings Mixed Impact on Crops in Mahoba
मौसम ने लिया यूटर्न, बारिश का मिजा जुला असर

मौसम ने लिया यूटर्न, बारिश का मिजा जुला असर

संक्षेप:

Mohoba News - गेंहू की फसलों के लिए बारिश लाभदायक तीन दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Feb 03, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता। मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। दो दिन तक कोहरा छाने के बाद मंगलवार को हुई बारिश का जिले भर में मिला जुला असर देखने को मिला है। मौसम पर आधारित फसलों के लिए बारिश बरदान साबित हुई है तो सिंचाई हो चुकी दलहन और तिलहनी फसलों में कोई खास असर न होने की किसान जानकारी दे रहे है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। बादलों की गर्जना के बाद जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के द्वारा पूर्व में ही बारिश को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया था। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खन्ना क्षेत्र में बारिश के बाद किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। बारिश के बाद गेंहूं सहित अन्य फसलों को लाभ पहुंचेगा। सिंचाई की तैयारी कर रहे किसानों को भी राहत मिलेगी। सरसों और मटर की जिन फसलों में फूल आ गए है। उसमें नुकसान है। बारिश के बाद गलियों में जमा हुआ कीचड़ खरेला। बारिश के बाद जगह-जगह गलियों में कीचड़ होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में कीचड़ जमा हो गया है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम खराब होने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। तेज हवाओं से फसलें बिछ गई है। बारिश के बाद पारा तेजी से लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई है। लोग दिन भर सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। बच्चों और बुजुर्गो पर मौसम बदलने के बाद सर्दी की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने सर्दी से बचाव को लेकर सावधानी बरतनें पर जोर दिया है।