मिड-डे मील के गेहूं में निकले खूब कीड़े, अभिभावकों ने किया हंगामा

Feb 14, 2026 10:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News - पनवाड़ी में मिड-डे मील के लिए भेजे गए गेहूं में कीड़े होने का एक वीडियो वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से शिकायत की, जिन्होंने मौके पर जाकर जांच की। आरोप है कि इस गेहूं के कारण बच्चों की सेहत को खतरा है। जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

मिड-डे मील के गेहूं में निकले खूब कीड़े, अभिभावकों ने किया हंगामा

पनवाड़ी, संवाददाता। चक्की में पिसाई के लिए गए गेंहू में कीड़े होने का वीडियो वायरल हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर छानबीन करते हुए बयान दर्ज किए है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिड-डे मील में भोजन पकाने के लिए गेहूं चक्की भेजा गया था जिसमें कीड़े थे। विभाग ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो विकास खंड पनवाडृ़ी के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआ से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिड-डे मील के लिए जो गेहू आटा चक्की में गया उसमे बहुत कीड़े थे जिससे ग्रामीणों ने छात्रों की सेहत खिलवाड़ का आरोप लगा हंगामा ककर दिया।

सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। ग्रामीणों का आरोप है कि मिड-डे मील में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नायब तहसीलदार ने शिक्षकों के बयान दर्ज किए। कहा कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा वहीं बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।