वायरल वीडियो : महोबा में कार छोड़ कुलपहाड़ सीओ ने बैलगाड़ी की साधी लगाम
Mohoba News - महोबा, संवाददाता। कुलपहाड़ के सीओ का बैलगाड़ी चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया
महोबा, संवाददाता। कुलपहाड़ के सीओ का बैलगाड़ी चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 24 सेकेंड के इस वीडियो में सीओ बैलगाड़ी पर सवार महिलाओं से बैलों के महत्व पर चर्चा करते हुए पुराने दिनों की बात कर रहे है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि कुलपहाड़ सीओ रविकांत गौंड कार से एक मामले की विवेचना करने जा रहे थे। सड़क पर एक बैलगाड़ी खड़ी थी। इसमें महिलाएं बैठी थीं। महिलाओं ने बताया कि किसान किसी काम से गया है और उन्हें बैलगाड़ी हांकनी नहीं आती।
इसपर सीओ कार से उतरकर बैलगाड़ी पर सवार हो गए। लगाम साधते हुए उन्होंने बैलगाड़ी को एक किराने कर दिया। इस दौरान सीओ ने बैलगाड़ी में सवार महिलाओं से बैलों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले बैलों से खेती होती थी। सिंचाई आदि में भी बैलों की भूमिका अहम होती थी। सीओ का यह देशी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। वायरल वीडियो को लोग डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कारगर बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीओ ने कहा कि वीडियो के माध्यम से लोगों को खेती आदि का संदेश दिया गया है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। ऐसे में हम अपनी पुरानी परंपराओं से जुड़ सकते हैं। आज कल की भीड़भाड़ वाली जिंदगी में लोग पुरानी पंरपराओं से दूर हो रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


