ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबाआसमान से गुब्बारा गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप

आसमान से गुब्बारा गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप

महोबा। हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के छानी गांव में गुब्बारा गिरने से...

आसमान से गुब्बारा गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,महोबाMon, 28 Dec 2020 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

महोबा। हिन्दुस्तान संवाद

थाना क्षेत्र के छानी गांव में गुब्बारा गिरने से ग्रामीणों ने हड़कंप मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई है।

सोमवार को छानी गांव में आसमान से गुब्बारा नुमा वस्तु गिरने से हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से ग्रामीण परेशान हो गए और कबरई पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी दीपक पाण्डेय का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आसमान से गिरी वस्तु को जांच के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा मौसम की जानकारी के लिए गुब्बारा छोड़ा गया था जो गांव में गिर गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें