बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान रोता पिता अशोक केशरवानी।बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान रोता पिता अशोक केशरवानी।बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान रोता पिता अशोक केशरवानी।
Mohoba News - महोबा में उत्तर प्रदेश दिवस पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक के डेमो दिए गए। कलाकारों ने बुंदेली विधाओं पर शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में ओपन लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। प्रभारी मंत्री ने बुंदेलखंड के तेजी से विकास की बात की।

महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित समारोह में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया गया। लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र सहित चेक के डेमो सौपे गए। बुंदेली विधाओं पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कहा कि सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का विकास तेजी से हो रहा है। शनिवार को वीरता के गवाह कीरत सागर तटबंध में उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यमंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरी रोजगार एवं गरीबी उन्नमूलन विभाग के मंत्री राकेश कुमार राठौर उर्फ गुरु ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
राज्य मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड का तेजी से विकास हो रहा है। प्राचीन विरासतों के संरक्षण का काम सरकार कर रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का भी काम किया जा रहा है जिससे समाज में महिलाएं अपनी खुद की पहचान बना रहीं है। कहा कि वीर भूमि का इतिहास गौरवशाली है। कार्यक्रम में लखनऊ में प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्टालों में पीतल उद्योग, गौरा उद्योग, एक जिला एक व्यंजन को लेकर स्टाल लगाए गए। सरकार के द्वारा जीआईटैग दिए देशावरी पान का भी स्टॉल लगाया गया। सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैगनाईजेशन योजना के तहत हेयरिंग सेंटर की चाबी लाभार्थी को सौंपी गई। सीएम आवास योजना के लाभार्थियों की आवास किस्त का डेमों सौंपा गया। गोरखगिरि पेंटिंग फेस्टिवल फेस टू स्टोन पेंटिंग के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। निदा,अंकित सेन छत्रसाल, निशा, राज, देवांश साहू, दीप्ति, भूमिका शर्मा, माही पुरवार, संजय सोनी, हेमंत प्रजापति, अंकित सेन, लेखनी आर्य, नंदनी का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बुंदेली विधाओं पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। स्कूली छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रभारी मंत्री के द्वारा कीरत सागर तटबंध पर ओपन लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए तैयारी कर रहेछात्रों से मुलाकात करते हुए कहा कि मेहनत के दम पर युवा सफलता हासिल कर रहे है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे, सीएमओ डॉ आशाराम, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, आशीष अवस्थी, भागीरथ नगायच, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, सौरभ तिवारी, राजेश चौरसिया, अमित चौरसिया, जयपाल सिंह, हर नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




