
विभागीय कार्यो में कर्मचारी से लेकर अधिकारी की लापरवाही उजागर
Mohoba News - मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन 31 फरवरी को हुई मृत्यु का हवाला कर्मचारियों की रिपोर्ट पर अधिकारियों ने दी स्वीकृति अब 31 फरवरी को मृत्यु का प
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन 31 फरवरी को हुई मृत्यु का हवाला कर्मचारियों की रिपोर्ट पर अधिकारियों ने दी स्वीकृति अब 31 फरवरी को मृत्यु का प्रमाण पत्र जारी करने की तैयारी खन्ना, संवाददाता। ग्रामीण की मौत के बाद पत्नी के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए किए गए आवेदन में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की लापरवाही उजागर हुई है। महिला ने 31 फरवरी 2023 को मृत्यु की बात कहते हुए आवेदन किया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी से लेकर लेखपाल और बाद में अधिकारियों ने भी प्रमाण पत्र के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। अब जिले में 31 फरवरी की मृत्यु का पहला और अनोखा प्रमाण पत्र बनने की तैयारी में है।
पूरे मामले में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो गई है। थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी पाना ने पति कल्लू की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। महिला के द्वारा पति की मृत्यु 31 फरवरी 2023 बताया गया जिस पर ग्राम विकास अधिकारी से खंड विकास विकास अधिकारी और बाद में लेखपाल से लेकर कानूनगो ने 31 फरवरी की मौत पर सहमति की रिपोर्ट लगा दी। खास बात यह है कि पूरे मामले में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक ने तिथि पर नजर नहीं डाली जिससे 31 फरवरी की तिथि का प्रमाण पत्र बनने की तैयारी हो गई है। पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है। मामले में बरती गई जानकारी पर मवई खुर्द के ग्राम विकास अधिकारी जगत नारायण का कहना है कि मामला उनके कार्यकाल का नहीं है तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश मिश्रा था जिन्होनें गलत तिथि पर हस्ताक्षर कर अधिकारियों को पत्रावली प्रस्तुत कर दी जिस पर अधिकारियों ने भी सहमति दे दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




