पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी- राज्य मंत्री

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया। इस मौके पर अधिकारियो

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी- राज्य मंत्री

महोबा। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया। इस मौके पर अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के पौधा रोपित करते हुए लोगों से पौधरोपण करने की अपील की। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सरस्वती शिशु शिक्षा निकेतन हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंत उर्फ मन्नु कोरी के द्वारा पीपल का पौध रोपित कर कराया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश में 5 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, अध्यक्ष भाजपा मोहन लाल कुशवाहा, डीएम गजल भारद्वाज, एसपी शशांक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी देवाषीश जेना द्वारा पीपल, पाकड़, नीम, चकरेसिया, महोगनी, गोल्ड मोहर, आम, अमरुद, महुआ के पौधे रोपित किए गए। डीएफओ ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कराया जा रहा है। जिले में नगर निकायों के साथ विकास खंडों के द्वारा 7 लाख 20 हजार पौधे रोपित किए जाने है। इस मौके पर एडीएम कुंवर पंकज, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास, चरखारी रेंजर श्रीराम निरंजन, पनवाड़ी के विनोद कुमार, जैतपुर के जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।