Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsTragic Murder During Ritual Son Killed by Drunken Aggressors in Leva Village
अजनर में पिता की तेरहवीं के दिन चाकू से गोदकर बेटे की हत्या

अजनर में पिता की तेरहवीं के दिन चाकू से गोदकर बेटे की हत्या

संक्षेप:

Mohoba News - लेवा गांव में त्रयोदशी कार्यक्रम के दौरान शराबियों ने उत्पात मचाया। विरोध करने पर मृतक के बेटे विकास की चाकुओं से हत्या कर दी गई। बचाव में आए अन्य पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

Jan 20, 2026 10:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

अजनर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लेवा गांव में त्रयोदशी कार्यक्रम में शराबियों ने नशे में उत्पात मचाया विरोध करने पर मृतक के बेटे की चाकुओं से हत्या कर दी, जबकि बचाव करने पर मृतक के दूसरे पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव निवासी रामकृपाल की 13 दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी ।सोमवार को परिजन त्रयोदशी कार्यक्रम कर रहे थे। देर शाम शराब के नशे में दबंग आए और गाली गलौज करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध करने पर मृतक के पुत्र विकास पर चाकुओं से हमला बोल दिया। विकास की चीख सुनकर भाई आकाश उसका चाचा सुरजन सिंह, चचेरा भाई अनिल ,प्रदीप व जीतू बचाने आए तो हमलावरों ने इन सभी पर भी चाकू से हमला बोल दिया। बाद में शोर शराबा सुन ग्रामीण एकजुट हो गए तो हमलावर मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सीओ रविकांत गौंड का कहना है कि तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है ।गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। बाइक सवार दबंग मचा रहे थे उत्पात अजनर। त्रयोदशी कार्यक्रम में बाइक सवार दबंग रास्ता से बार-बार निकल रहे थे। परिजनों द्वारा खाना होने पर दबंगों को रोका गया तो तीन बाइक स्वरों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शराबी नशे में तीन बाइकों से आठ युवक मृतक के घर के आसपास से बार-बार निकल रहे थे। जहां त्रयोदशी कार्यक्रम में व्यवधान हो रहा था। मृतक के पुत्र विकास द्वारा विरोध किया गया तो दबंगों ने चाकुओं से हमला बोल दिया।