Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsTragic Love Story Woman Dies After Eloping with Lover in Mahoba
पति को धोखा, प्रेमी पर विस्वास बना सोनाली की मौत

पति को धोखा, प्रेमी पर विस्वास बना सोनाली की मौत

संक्षेप:

Mohoba News - महौबा की सोनाली ने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान चली गई। सोनाली का विवाह बाबू से हुआ था, लेकिन प्रेमी सनी के साथ उसके संबंधों ने उसे खतरे में डाल दिया। परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, और गांव में इस मामले को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

Feb 09, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता। पति से बेवफाई कर प्रेमी के साथ भागने का खामियाजा सोनाली को जान देकर चुकाना पड़ा। अब परिजन पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठा रहे है। पनवाड़ी विकास खंड के गांव विजयपुर निवासी छोटेलाल वर्मा की पुत्री सोनाली का विवाह हैवतपुरा निवासी बाबू के साथ हुईथी। छोटेलाल के तीन पुत्र मदनपाल, महेंद्र और सुरेंद्र पिता के साथ महानगर में रहकर मजदूरी करते है। सोनाली 6 बहनों में पांचवे नबंर की है। सोनल की हत्या के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों ने बताया कि छोटेलाल ने बेटियों की शादी करने के बाद दिल्ली रहने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि सोनाली पनवाड़ी में कुछ समय के लिए मामा के घर भी रही। सोनाली की हत्या के बाद परिजन खासे परेशान है। गांव में लोगों का कहना है कि प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पड़ोस में प्रेमी रहता था किराए के मकान में महोबा।पनवाड़ी में मामा के घर सोनाली रही जहां पड़ोस में किराए के कमरा में प्रेमी सनी रहता था। दोनों में पहले बातचीत हुई और बाद में प्रेम प्रसंग परवार चढ़ गया। सोनाली की शादी हो गई मगर प्रेमी उसका पीछा करता रहा हैऔर कई बार उसकी ससुराल भी गया। बाद में दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और घर से भाग गए। घटना के बाद सोनानी और उसके प्रेमी का परिवार बिखर गया है। प्रेम कहानी का प्रेमिका की मौत के बाद अंत हुआ है।