Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsTragic Incident Woman Hangs One-Year-Old Daughter After Dispute with Husband

मासूम बेटी को फांसी पर लटकाया, खुदकुशी में नाकाम मां गिरफ्तार

संक्षेप: Mohoba News - महोबा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां खुशबू ने अपने पति से फोन पर विवाद के बाद अपनी एक साल की बेटी किट्टो की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन बच गई। पुलिस ने...

Wed, 15 Oct 2025 07:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on
मासूम बेटी को फांसी पर लटकाया, खुदकुशी में नाकाम मां गिरफ्तार

महोबा। गांधीनगर में डीएम बंगले के पीछे दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति से फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने मंगलवार शाम को अपनी एक साल की बेटी को फंदे से लटका दिया और एक घंटे तक उसे देखती रही। बच्ची की मौत की पुष्टि के बाद उसने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम बंगला के पीछे रहने वाले स्व. प्रभुदयाल अहिरवार की पुत्री 30 वर्षीय खुशबू की शादी चरखारी के खंदिया वार्ड निवासी अरविंद से नौ जुलाई 2022 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया।

इसके चलते खुशबू मां उमा देवी के साथ रह रही थी। दोनों के एक साल की बेटी किट्टो उर्फ ऋषिका थी। उमा ने बताया कि मंगलवार शाम को बेटी खुशबू का उसके पति अरविंद से विवाद हुआ था। कुछ घंटों बाद उसने अपने भाई पवन को जाकर बताया कि उसने किट्टो को मार डाला है। फंदे से लटकाने के बाद काफी देर तक उसे देखा और जब उसके प्राण निकल गए तो खुद भी फंदा लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि उमा देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने खुशबू के खिलाफ हत्या का का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें किट्टो का 15 अक्टूबर को जन्मदिन था। बेटी की हत्या के बाद बोली-भाई किट्टो को मार डाला महोबा। पति से फोन पर विवाद के बाद डीएम बंगला के पीछे स्थित घर में एक साल की बेटी किट्टो उर्फ ऋषिका की हत्या करने वाली खुशबू खुद भी जान देना चाहती थी। हालांकि यह जांच का विषय है कि वह आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई या वह खुद के लिए फंदा नहीं तैयार कर सकी। बच्ची की जब मौत हो गई तो बगल के कमरे में लेटे भाई पवन के पास पहुंची और बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा ‘भाई किट्टो को मार डाला है। यह सुनते ही पवन कुछ पल के लिए तो अवाक रह गया। इसके बाद वह भागकर पहुंचा तो किट्टो फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। जन्मदिन के एक दिन पूर्व मासूम की हत्या किट्टो का जन्म 15 अक्टूबर 2024 को हुआ था। जन्मदिन के एक दिन पूर्व ही मासूम की उसकी मां ने ही हत्या कर दी। खुशबू ने नौ माह तक जिस बेटी को कोख में पाला जन्म के एक साल बाद ही अपने हाथों से उसकी जान ले ली। जिसने भी इस घटना को सुना, वह खुशबू को कोसता रहा। चर्चा रही कि माता-पिता के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा मासूम भुगतना पड़ा। खुशबू की मां उमा का कहना है कि आठ दिन पहले शराब के नशे में दामाद ने घर आकर जमकर उत्पात मचाया था। कई बार दामाद घर में आकर बेटी के साथ विवाद कर चुका है। बताया कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका उपचार भी चल रहा था। छत से कूदकर मायके भाग गई थी खूशबू महोबा। मासूम की मौत के बाद पिता ने पत्नी सहित ससुरालीजनों पर जमकर आरोप लगाए। कहा कि उसकी पत्नी खुशबू अपने मायके वालों के बहकावे में आकर आए दिन विवाद करती थी। पिछले दो साल से विवाद का समझौता कराने के लिए रिश्तेदारों को कई बार फोन किए। खुशबू का भाई, मां दूसरी जगह शादी कराने की बात कहते थे। कहा कि ससुरालीजनों का कहना था कि बेटी को मार डालो तो दूसरी जगह तुम्हारी शादी करा दी जाएगी। खुशबू को कई बार समझा बुझाकर अपने साथ घर लाया लेकिन एक-दो दिन रहने के बाद खुशबू चली जाती थी। पिछली बार तो छत से कूदकर भाग गई थी। मायके न भेजने पर जान देने की धमकी देती थी। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।