Mohoba News: कलेक्ट्रेट पहुंच छात्रों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: बिलबई के विश्वकर्मा खोड़ा से विद्यालय जाने वाली सड़क कीचड़ से सराबोर लंबे समय से सड़क निर्माण की उठाई जा रही मांग

Mohoba News: कलेक्ट्रेट पहुंच छात्रों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सड़क के लिए छात्रों के प्रदर्शन के बाद विद्यालय जाने वाली सड़कों की समस्याओं की शिकायतों में इजाफा होने लगा है। स्कूली छात्रों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपा गया है। इन दिनों विद्यालय जाने वाली सड़कों के निर्माण की मांग जोरदार तरीके से हो रही है। कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत बिलबई के विश्वकर्मा खोड़ा से प्राथमिक विद्यालय जाने वाली सड़क खराब होने के बाद स्कूली छात्रों के साथ ग्रामीण शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्रों ने कहा कि विद्यालय जाने वाले मार्ग में कीचड़ होने के कारण परेशानी होती है। रास्ता में कीचड़ होने के कारण आए दिन ड्रेस खराब हो जाती है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है मगर सड़क निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने सड़क की मांग उठाते हुए एडीएम नमामि गंगे को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कामता प्रसाद, जगत, शिवराम, सोनू, रामकिशन, राधेश्याम, हरनारायण आदि मौजूद रहे है।

बारिश के बाद सीहो नाला उफान पर

खरेला। जोरदार बारिश के बाद सीहो उफान पर आ गया है। बरायं सहित अन्य गांवों के मार्ग पानी से लबालब होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले पांच दिन से हो रही जोरदार बारिश के बाद बांध लबालब हो गए है। सीहो नाला उफान पर होने के कारण चैकडैम डूब गया है। बरायं गांव में पानी गलियों में जमा हो गया है। खरेला से गहरौली मार्ग पानी में डूब गया है जिससे लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों सेआने वाले छात्र परेशान हो रहे है। ग्रामीण भोला सिंह, सत्यम तिवारी, बउआ महाराज आदि का कहना है कि जोरदार बारिश से फसलें खराब हो रहीं है। गांव की गलियां पानी से भर गई है। कीचड़ युक्त रास्ता से निकलना मजबूरी बना हुआ है। जल भराव से बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महालबा में छात्रों ने किस चीज की मांग की?−
महालबा में छात्रों ने सड़क निर्माण की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहोबाMohoba News: कलेक्ट्रेट पहुंच छात्रों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग