वायरल वीडियो : छात्राओं ने 12 सेकेंड में शोहदे को मारे छह सैंडल, दो तमाचे
Mohoba News - महोबा में छात्राओं ने एक शोहदे को सड़क पर लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा। छात्राएं पिछले कई दिनों से उससे परेशान थीं और सोमवार को उसकी हरकत पर प्रतिक्रिया दी। युवक को बचकर भागना पड़ा। पुलिस का कहना है कि अगर छात्राएं शिकायत करेंगी, तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महोबा, संवाददाता। शोहदे की हरकतों से आजिज छात्राओं ने सोमवार को बीच सड़क पर उसे लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा। छात्राएं इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने महज 12 सेकेंड में उन्होंने छह सैंडल और दो तमाचे मार दिए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर के रामकथा मार्ग पर सोमवार दोपहर एक युवक को छात्रा ने अचानक दबोच लिया और पीटने लगी। यह देख उसके साथ चल रही सहेली भी उस पर टूट पड़ी और लात-घूंसे बरसाने लगी। दोनों ने उसे खूब पीटा।

आसपास खड़े लोग तमाशा देखते हुए वीडियो बनाते रहे। किसी तरह युवक जान बचाकर भागा। छात्राओं ने बताया कि शोहदा कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। करीब 15 दिन से उसकी हरकत को नजरअंदाज कर रही थी। सोमवार को कोचिंग जाते समय उसने फिर गंदी हरकत की थी। इस कारण उसे सबक सिखाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय का कहना है कि छात्राओं के मारपीट करने की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए छात्राओं से पूछताछ की जाएगी। अगर वह शिकायत करती हैं तो आरोपित युवक को पकड़कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




