नीट की छात्रा बोली- मुझे सिगरेट से जलाया, इंजेक्शन देकर रेप
Mohoba News - महोबा, संवाददाता। मुझे सिगरेट से जलाया गया..नशे का इंजेक्शन देकर कई बार दुष्कर्म किया
महोबा, संवाददाता। मुझे सिगरेट से जलाया गया..नशे का इंजेक्शन देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। हाथ-पैर बांधकर पीटा भी गया। यह बातें नीट की एक छात्रा ने सोमवार को थाने पहुंच पुलिस को बताई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना का विवरण
छतरपुर निवासी एक व्यक्ति ने तीन मई को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी नीट की तैयारी के लिए महोबा में किराए के मकान में रहती है। 30 अप्रैल को बेटी कोचिंग जा रही थी। रास्ते में अचानक लापता हो गई। आरोप है कि पठा गांव निवासी मोहित ने बेटी के गायब होने के दो दिन पूर्व ही अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपित मोहित, अंकित और संतराम धोबी के खिलाफ अपहरण करने सहित जानमाल की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
छात्रा की आपबीती
सोमवार को कोतवाली पहुंची छात्रा ने रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना बताई। उसने बताया कि 30 अप्रैल को कोचिंग जाते समय रास्ते में तक कार आकर रुकी और कुछ लोगों से उसे जबरन बैठा लिया। रास्ते में नशे का इंजेक्शन लगाया। कार में मोहित श्रीवास, अंकित श्रीवास, हल्लू श्रीवास और राजपूत समेत और तीन-चार लोग थे। सभी उसे लेकर प्रयागराज पहुंचे जहां मोहित के चाचा, पिता समेत कई लोग थे। सभी मेरी जबरन शादी करानी चाही। मारपीट कर दुष्कर्म किया और सात दिनों से बांधकर रखा। चिल्लाने पर सिगरेट से हाथ जलाते थे। सीओ सिटी अरुण सिंह ने बताया कि छात्र खुद ही कोतवाली पहुंची थी। उसने आरोपी मोहित से शादी कर ली है। इसका ऑडियो-वीडियो भी सामने आया है। पीड़ता को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


