ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबारामलीला में श्रीराम केवट संवाद ने दर्शकों का मन मोहा

रामलीला में श्रीराम केवट संवाद ने दर्शकों का मन मोहा

महोबा, संवाददाता। रामलीला में कलाकारों ने श्रीराम और केवट संवाद का सुंदर तरीके से...

रामलीला में श्रीराम केवट संवाद ने दर्शकों का मन मोहा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,महोबाSun, 22 Oct 2023 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

महोबा, संवाददाता। रामलीला में कलाकारों ने श्रीराम और केवट संवाद का सुंदर तरीके से मंचन किया गया। 128 साल पुराने रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

श्रीराम वनवास के लिए जानकी और भ्राता लक्ष्मण के साथ नदी किनारे पहुंचे तो नदी पार कराने के लिए केवट को नाव से नदी पार कराने का निवेदन किया। इस पर केवट न कहा कि आपके पैर धोए बिना आपको नांव में नहीं चढ़ने दूंगा सुना है कि आपके स्पर्श मात्र से पत्थर की सिला स्त्री बन गई अगर मेरी नाव भी स्त्री बन गई तो मेरे परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। भक्त केवट की भक्ति देखकर भगवान श्रीराम भावुक हो गए और केवट को पैर धोने की अनुमति दी। केवट भगवान श्रीराम के अच्छी तरह से पैर धोकर धन्य हो गया। माता सीता और लक्ष्मण के भी पैर धोकर नदी के पार किया। रामलीला में केवट का किरदार मनोज मिश्रा ने निभाया। श्रीराम का किरदार अनुज मिश्रा, लक्ष्मण का किरदार पंचम नगायच, सीता का विवेक मिश्रा, व्यास जी का पंडित योगेन्द्र शास्त्री के द्वारा शानदार मंचन किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें