Mohoba News: अभियान में स्कूली वाहनों की हुई जांच
Mohoba News: जांच में क्षमता से अधिक छात्र मिले विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच में स्कूली वाहनों में चालक बिना ड्रेस के मिले। सुरक्षा जॉली भी गायब मिली। अधिकारियों ने वाहनों की मरम्मत करा व्यवस्थाओं को बेहतर कराने के निर्देश दिए है। गुरुवार को सहायक संभागीय अधिकारी दयाशंकर, एसडीएम सदर शिवध्यान, सीओ सिटी रविकांत गोंड ने स्कूली वाहनों की जांच की। जांच में स्कूली वाहनों के फिटनेश, रजिस्ट्रेशन आदि की जांच की गई। एआरटीओ ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक तंत्र को पूर्व में ही वाहनों की फिटनेश और अन्य सुरक्षा उपकरणों को बेहतर रखने के निर्देश दिए जा चुके है। इसके बाद भी कई विद्यालयों के वाहन बिना सुरक्षा मानकों के संचालित होने की सूचना मिल रही है।
बताया कि जांच में स्कूली वाहनों के चालक बिना ड्रेस के मिले। सुरक्षा जॉली और इंडीकेटर भी गायब मिले। वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे पाए गए है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली छात्रों को विद्यालय ले जाने के लिए वाहन लगे है।


