महोबा में पैमाइस के बाद दबंगों ने पत्थरगड्डी उखाड़ फेंकी
Mohoba News - समाधान दिवस में शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइस समाधान दिवस में शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइस

समाधान दिवस में शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइस करा हथबंदी करा दी गई मगर दबंगों ने पत्थरगड्डी उखाड़ दी। किसान के विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 13 नामजद सहित अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। शहर के बंधानवार्ड निवासी दयाराम ने श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिलरही मौजा में उसकी भूमि की पैमाइस उपजिलाधिकारी के आदेश पर कराई गई। 20 नवंबर को हदबंदी कराई गई। जो दबंगों को रास न आई। राजस्व विभाग की कार्रवाई से आगबबूला दबंगों ने पत्थरगड्डी उखाड़कर फेंक दी जिसका विरोध करने पर लाठियों से पीट पीटकर दबंगों ने बेदम कर दिया और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित जगदीश राजाराम पुत्रगण नथुवा, हरप्रसाद व पूरन पुत्रगण ग्यासिया, खिल्लू, प्रभू, मुकेश, सुघरा, बिंदु, जगदीश, नारायण, भागीरथ, बाबूलाल, सहित अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।