डेढ़ माह से बिजली गुल होने से परेशान हो रहे विशाल नगर के वाशिंदे
Mohoba News - शिकायतों के बाद भी विभाग नहीं दे रहा ध्यान लोगों ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

महोबा, संवाददाता। ट्रांसफार्मर फुंकने से विशालनगर के वाशिंदे पिछले डेढ माह से परेशानियों का दंश झेल रहे है। शिकायतों के बाद भी समस्या से निजात न मिलने से परेशान लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र देकर समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई है। विशाल नगर में लगा ट्रांसफार्मर डेढ़ माह पूर्व फुंक गया था जिससे आधे वार्ड की बिजली गुल हो गई है। मंलगवार को विशालनगर निवासी संतोष, सूरज, सरमन, कोमल चंद्र, बिंदादीन सहित अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि डेढ़ माह पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। विभागीय अभियंताओं को सूचना देने के बाद भी अभियंता आज कल की बात कहकर टाल रहे है।
बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है जबिक पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। मौसम बदलने से उमस भरी गर्मी में बच्चों के बीमार होने का खतरा मंडरा रहा है। डीएमसे समस्या के निस्तारण की मांग उठाई गई है।शिकायतों के बाद भी विभाग नहीं दे रहा ध्यानलोगों ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


