ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबामहिला से रेप में छेड़खानीकी रिपोर्ट

महिला से रेप में छेड़खानीकी रिपोर्ट

चरखारी में घर में अकेली महिला को पड़ोसी ने बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म किया। घर पहुंचे परिजनों को महिला ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने छेड़खानी का...

महिला से रेप में छेड़खानीकी रिपोर्ट
हिन्दुस्तान टीम,महोबाTue, 24 Mar 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

चरखारी में घर में अकेली महिला को पड़ोसी ने बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म किया। घर पहुंचे परिजनों को महिला ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

चरखारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर पर अकेली थी, उसके परिजन फसल की कटाई करने के लिए खेत गए थे। आरोप है कि तभी गांव का दबंग घर में घुस गया और बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। शाम को परिजन घर पहुंचे तो महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छेड़खानी सहित मारपीट करने और गाली गलौज करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि दुष्कर्म की तहरीर के बाद भी पुलिस के द्वारा छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर आरोपित पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें