ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबामकानों में लगी आग से साढे़ तीन लाख की संपत्ति स्वाहा

मकानों में लगी आग से साढे़ तीन लाख की संपत्ति स्वाहा

अचानक छह मकानों में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण दौड़ पडे़। उन्होंने आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व...

अचानक छह मकानों में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण दौड़ पडे़। उन्होंने आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व...
1/ 2अचानक छह मकानों में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण दौड़ पडे़। उन्होंने आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व...
अचानक छह मकानों में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण दौड़ पडे़। उन्होंने आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व...
2/ 2अचानक छह मकानों में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण दौड़ पडे़। उन्होंने आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व...
हिन्दुस्तान टीम,महोबाWed, 25 Apr 2018 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

अचानक छह मकानों में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण दौड़ पडे़। उन्होंने आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। आग की घटना के बाद से पीडि़त परिवार सदमे में है।

थाना क्षेत्र के अकवई गांव में बुधवार की दोपहर अचानक इन्द्रकुमार के मकान में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते समीप के पांच और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग का लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने मामले की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक करीब साढे़ तीन लाख की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। पीडि़त इन्द्र कुमार ने बताया कि आग की घटना में उसका करीब एक लाख, शिवकरन का 70 हजार, शिवरतन का 60 हजार, नवल का 30 हजार, हिम्मत सिंह का 40 हजार, पुन्नीलाल का 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग के इलाकाई लेखपाल रमेश चन्द्र ने घटना स्थल पहुंच मौका मुआयना करते हुए क्षति का आकलन किया। भरोसा दिया कि शीघ्र ही शासन से मिलने वाली इमदाद मुहैया कराई जाएगी। आग की घटना में सबकुछ जलकर स्वाहा हो जाने से पीडि़त परिवार सदमे में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें