Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsPrime Minister Crop Insurance Scam Exposed Land Fraud in Mahoba
भरे तालाब में माफियाओं ने उगा ली फसल, क्लेम भी हड़पा

भरे तालाब में माफियाओं ने उगा ली फसल, क्लेम भी हड़पा

संक्षेप:

Mohoba News - बेलासागर में 120 बीघा भूमि में हुआ फर्जी फसल बीमा मामला सुर्खियां बनने के बाद कार्रवाई का कसा शिकंजा

Jan 12, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा घोटाला उजागर हो रहे है। नटवरलालों ने तालाब की भूमि पर फसल बीमा करा लिया और बीमा कंपनी के कर्मचारियों की सांठ गांठ से कराए गए बीमा का क्लेम भी हड़प लिया। मामला उजागर होने के बाद घोटालेबाजों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने केआसार बन रहे है। बेलाताल के बेलासागर में भी घोटालेबाजों ने घोटाला कर दिया। पानी से लबालब तालाब में फसल की पैदावार दिखाकर बीमा कराया और बाद में नुकसान बताकर क्लेम भी हड़प लिया। बेलासागर की 120 बीघा भूमि में 6 नटवरलालों ने बीमा कराया है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन केअध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि घोटाले बाजों ने तालाब की भूमि पर फसल उगाने का कारनामा करते हुए बीमा करा लिया और पूरे मामले में क्लेम की धनराशि भी हड़प ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच होनी चाहिए जिससे नटवरलालों पर कार्रवाई हो सके। फसल बीमा को लेकर किए गए घोटाला उजागर होने के बाद माफियाओं पर कार्रवाई का शिकंजा कस रहा है। जिले में इन दिनों फसल बीमा को लेकर जांच कराई जा रही है। इंसेट लंबे समय से बेलासागर की भू माफियाओं की नजर महोबा। बेलासागर लंबे समय से माफियाओं की नजर पर है। पूर्व में तालाब की भूमि पर फसल बोने का मामला भी सुर्खियों में रहा है। प्रशासन के द्वारा पूर्व में तालाब की भूमि में फसल बोने के मामले में फसल के जप्तीकरण की कार्रवाई कर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का काम किया था। तालाब को भरने में सहायक धवल नाला में भी हर साल माफिया कचरा डालकर बंद कर देते है जिससे तालाब अपनी पूर्ण क्षमता से न भर सके। माफिया तालाब की भूमि पर फसल उगाकर मालामाल होने का षड्यंत्र रच रहे है।