Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsPrime Minister Crop Insurance Scam Exposed in Mahoba Farmers Demand Investigation
सिजवाहा में किसानों की भूमि में मप्र के लोगों के नाम बीमा

सिजवाहा में किसानों की भूमि में मप्र के लोगों के नाम बीमा

संक्षेप:

Mohoba News - महोबा, संवाददाता। जिले में हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा घोटाला में नटवरलालों ने जिले के सिजवाहा में किसानों की भूमि में मप्र के लोगों के नाम बीमा

Jan 10, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता। जिले में हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा घोटाला में नटवरलालों ने जिले के सीमा क्षेत्र के गांवों को निशाना बनाया। श्रीनगर थाना क्षेत्र के तीन गांवों में अस्सी फीसदी भुगतान मप्र के गांवों में गया है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने इन गांवों में हुए फर्जीवाड़ा की जांच कराने की मांग उठाई है। श्रीनगर थाना क्षेत्र के ज्योरइया, सिजवाहा, पलका, खौरैया गांवों में फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। खैरैया गांव में 375 पॉलिसी की गई। 27 लोगों के नाम पॉलिसी का भुगतान किया गया। खास बात यह रही कि जिन किसानों के नाम भुगतान हुआ वह गांव के नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रवि सिंह, शांत देवी,नीतू, पुन्ना, महाराज सिंह सहित अन्य लोगों के नाम फर्जीवाड़ा कर बीमा कराया गया। सिजवाहा गांव में भी फर्लीवाड़ा करने में नटवरलाल पीछे नहीं रहे और गांव में 339 पॉलिसियों में 32 लोगों के नाम पॉलिसी करा दी गई। एक व्यक्ति के नाम दस से बीस पॉलिसी करा मनमानी की गई। बीमा कंपनी के कर्मचारियों से सांठ गांठ कर नटवरलालों ने बीमा कराया बाद में क्लेम का भुगतान भी हो गया। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के चार गांवों से लभगग चार गांवों में अस्सी फीसदी के अधिक भुगतान मप्र के गांवों में किया गया है। जिसकी शिकायत कराई गई थी मगर जांच न होने से नटवरलालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। फसल बीमा के नाम पर नदी तालाब, पहाड़ और मंदिरों की भूमि पर बीमा करा शातिरों ने क्लेम भी हड़प लिया। कहा कि घोटाला की उच्च स्तरीय जांच को लेकर मांग की जा रही है। फर्जीवाड़ा के एक के बाद एक खुलासा होने के बाद किसान एकजुट हो रहे है। जिले के किसानों के साथ आस पास के जिलों के किसानों को घोटाला की उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए एकजुट किया जा रहा है। जिले में फर्जीवाड़ा की आवाज बुलंद होने के बाद पूरे बुंदेलखंड में फर्जीवाड़ा को लेकर स्वर फूट रहे है। जिले से फर्जीवाड़ा के खुलासा की शुरुआत हुई तो अन्य जिलों में भी मामला उजागर हो रहे है। कहा कि किसानों को उनके हकों का दिलाने के लिए संर्घष जारी रहेगा। किसानों को अधिकारों के लिए जागरुक करने का काम किया जा रहा है।