ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबा10 वार्डो में शांति पूर्ण तरीके से हुआ मतदान

10 वार्डो में शांति पूर्ण तरीके से हुआ मतदान

महोबा। संवाददाता कबरई विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों के दस वार्डों में...

10 वार्डो में शांति पूर्ण तरीके से हुआ मतदान
हिन्दुस्तान टीम,महोबाSun, 13 Jun 2021 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

महोबा। संवाददाता

कबरई विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों के दस वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ है। 63 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। अधिकारी शांति व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

कबरई विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों के दस वार्ड में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदान सेंटरों में मतदाताओं ने पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया है। जैतपुर, पनवाड़ी और चरखारी में रिक्त पदों पर निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरिचरन ने जानकारी देते बताया है कि विकास खंड के मामना, पचपहरा, परसहा, और उरवारा गांव में मतदान शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हुए है।पनवाड़ी में दो ग्राम पंचायत नगाराघाट और बिजरारी के साठ रिक्त सीटों में निर्विरोध सदस्य चुने गए है। सभी रिक्त सीटों से एक- एक सदस्य ने नामांकन किया है। जिले की चारों विकास खंड की कबरई विकास खंड के चार गांवों में ही मतदान शनिवार को होगा। जिले की 273 ग्राम पंचायतों में से सात ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो पाया है। कबरई विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों के दस वार्डो में चुनाव हुआ। जबकि अन्य ग्राम पंचायतों में सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है।

14 को होगी मतगणना

मतदान होने के बाद प्रत्याशियों का फैसला मत पेटियों में कैद हो गया। 14 जून को मतगणना में परिणाम घोषित किए जाने है। देर शाम तक मतपेटियों के साथ कर्मचारियों के वापस लौटने का सिलसिला जारी रहा। मतपेटियां सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाक में बनाए गए स्टांग रूम में रखवा दी गई है। शांति पूर्ण मतदान होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें