सियासी समर के पहले भाजपा में मचा घमासान

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

एक के बाद एक वीडियो हो रहे वायरल विपक्ष को भाजपा को घेरने का मिल रहा मौका

सियासी समर के पहले भाजपा में मचा घमासान

महोबा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला मंत्री के जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप के बाद राजनैतिक दलों में मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संगठन के द्वारा पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। संगठन तक मुद्दा गूंजने के बाद कार्रवाई का खतरा बढ़ गया है। एक के बाद एक विवाद के संगठन के अतंर्कलह उजागर हो रहा है। सियासी समर के पहले संगठन में मची खींचातानी से हड़कंप मच गया है। पिछले तीन माह से भारतीय जनता पार्टी में एक के बाद एक मुद्दा सुर्खियां बन रहे है। पहले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोककर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला।

कई दिनों तक विधायक और मंत्री के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी को सोशल मीडिया में ट्रोल किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा को पार्टी को तोड़ने वाला कहते हुए कई पदाधिकारियों के खिलाफ बयान जारी किए। बाद में जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए और अब एक बार फिर जिलाध्यक्ष पर पद के ऐवज में सेक्स की मांग करने का सनसनी खेज आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग उठाई है। चुनावी समर में संगठन में इन दिनों मची खलबली से हड़कंप मच गया है। एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे है। संगठन में मचे विवाद के बाद विपक्ष को बैठे -बैठे मुद्दा मिल गया है। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर हमला बोल रहा है।इंसेटटीम ने शुरु की जांचमहोबा। संगठन ने दो सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने महिला कल्याण निगम व प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती और क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र संतविलाश शिवहरे को जांच सौंपी गई है। जांच टीम ने मुख्यालय पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पहले दिन बयान आदि दर्ज किए गए है। जांच टीम को तीन दिन में संगठन को रिपोर्ट करनी है। जांच के बाद कार्रवाई का खतरा बढ़ गया है।इंसेटजिलाध्यक्ष ने उठाई जांच करा कार्रवाई की मांगमहोबा। पूर्व जिला मंत्री पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर लगाए गए आरोप के बाद भाजपा नेत्री के द्वारा पुलिस अधीक्षक शंशाक सिंह को शिकायती पत्र देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। अब जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने भी पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों को जांच कराने का आश्वासन दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।