Mohoba News: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: समयबद्ध नस्तिारण, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दिए नर्दिेश - मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित

Mohoba News: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Mohoba News: महोबा,संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध नस्तिारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-नर्दिेश दिए गए। इसके उपरांत जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की वस्तिृत समीक्षा की गई।

आगामी त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था

आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत सभी संबंधित संचालकों, मूर्तिकारों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर शासन की गाइडलाइन से अवगत कराने तथा उसका कड़ाई से अनुपालन सुनश्चिति कराने के नर्दिेश दिए गए। महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी गश्त, सतर्क निगरानी, डायल-112 पीआरवी की रूट व्यवस्था, विजिबिलिटी एवं त्वरित रस्पिांस सुनश्चिति करने पर विशेष जोर दिया गया। रात्रिकालीन कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग, पीआरवी वाहनों की क्षेत्र में निरंतर विजिबिलिटी, ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की गणना एवं थाना प्रभारियों द्वारा रैंडम चेकिंग किए जाने के नर्दिेश दिए गए। अपराध समीक्षा के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारियों को घटित अपराधों, लंबित विवेचनाओं एवं अन्य प्रकरणों का नियमित एवं प्रभावी पर्यवेक्षण करने के नर्दिेश दिए गए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण नस्तिारण पर विशेष बल देते हुए विवेचनाओं की समीक्षा कर अभियोजन अधिकारियों से आवश्यक विधिक राय एवं अभिमत प्राप्त करते हुए प्रभावी पैरवी सुनश्चिति करने के नर्दिेश दिए गए। बैठक में ई-साक्ष्य, ई-समन, यक्ष ऐप, एनबीडब्लू तामीला, आइआइएफ-8 एवं बीट सूचनाओं की भी समीक्षा की गई। आगामी चुनावी वर्ष के दृष्टिगत पुराने अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा निरोधात्मक कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के नर्दिेश दिए गए। गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी हेतु प्राथमिकता के आधार पर सार्थक प्रयास करने, लंबित घटनाओं का शीघ्र अनावरण, मफरूर एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के नर्दिेश दिए गए। लंबे प्रार्थना पत्रों एवं आइजीआरएस शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनका नष्पिक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध नस्तिारण सुनश्चिति करने पर विशेष जोर दिया गया। जातिगत, धार्मिक एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में सूचना प्राप्त होते ही त्वरित रस्पिांस एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनश्चिति करने के नर्दिेश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रभारी यातायात को ऑपरेशन मीट एंड क्लीन एवं ऑपरेशन ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने तथा नर्धिारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के नर्दिेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोबा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नर्दिेशित किया कि कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता, त्वरित रस्पिांस एवं प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए आमजन में सुरक्षा एवं वश्विास की भावना को और सुदृढ़ किया जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सभी सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

महोबा।गोष्ठी के अंत में उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गुमशुदा किशोरी की सफल बरामदगी में थाना प्रभारी एएचटी उपनिरीक्षक जयचंद्र सिंह, झारखंड राज्य की महिला को उसके परिजनों से मिलवाने में महिला एसआई शिवांगी गुप्ता, न्यायालय से संबंधित हैबियस कॉर्पस रिट के प्रकरण में महिला को समय से न्यायालय में उपस्थित कराने में एसआई ऋषि शुक्ला, एसआई दीक्षा एवं का.नितिन, डायल-112 पीआरवी के माध्यम से आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कां अंकित कुमार एवं होमगार्ड रामसिंह को सम्मानित किया गया।

सामान्य प्रश्न

✦पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने गोष्ठी में किन समस्याओं पर चर्चा की?−
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध नस्तिारण हेतु आवश्यक दिशा-नर्दिेश दिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहोबाMohoba News: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश