
लाठी डंडों से हमला बोलेने में दस के खिलाफ केस दर्ज
Mohoba News - कबरई में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। विवाद के बाद पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं।
कबरई, संवाददाता। रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधर पर दस नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जिला अस्पताल से घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पूरा मामला सुर्खियां बना हुआ है। थाना क्षेत्र के महेवा गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। फायरिंग और लाठी -डंडों से किए गए हमला से बालेंद्र, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राम द्विवेदी, बब्बू सिंह सहित दूसरे पक्ष से रामदेवी पत्नी रामऔतार आदि घायल हुए थे। घायल पक्ष से पीड़ित यश पुत्र ज्ञानेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 नवंबर को वह अपने पिता ज्ञानेंद्र और बाबा राम के साथ मंदिर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहा था।

रास्ता में गोरेलाल यादव, ऋषि, सुफल, विनय आदि गाली गलौच करने लगे और विरोध करने पर दबंगों ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और लाठी -डंडों से हमला बोल दिया। दबंगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित आलोक, भईयन, ऋषि, उसके पिता सुफल, विनय, दिलीप, छोटे, जीतू, जितेंद्र, देवा सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देने का काम कर रहीं है। खाकी पर लग रहे लापरवाही के आरोप कबरई। लाठी -डंडों से उत्पात मचाने के मामले में परिजन पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। वही हंगामा काटने वाले पक्ष से भी महिला के द्वारा पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतनें का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किए जा रहे है हालाकिं आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो में महिला का आरोप है कि पुलिस एक पक्षीय कार्यवाई कर रही है। पुलिस आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। लोगों का कहना है कि विवाद के बाद भी पुलिस के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। अगर पुलिस सक्रिय होती को घटना को टाला जा सकता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




