Mohoba News: दबंगों ने रास्ता रोककर की मारपीट
Mohoba News: पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया केस

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दबंगों के द्वारा रास्ता रोककर गाली गलौच करने और विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 नामजद और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। श्रीनगर थाना पुलिस को दी तहरीर में भंडरा गांव निवासी अंकित यादव ने बताया कि 29 जुलाई को वह महोबा से गांव वापस लौट रहा था। रास्ता में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर के पास पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। गाली देने से मना करने पर दबंगों ने मारपीट की।
एक ने फायर मारने की धमकी दी। बाद में शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित करन राजपूत, उमंग ठाकुर, रितिक, तनेश, भूपेंद्र राजपूत, सुशांत राजपूत, सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है।


