पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाला

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

सास ससुर सहित दस के खिलाफ केस दर्ज कोतवाली पुलिस ने शुरु की मामले में छानबीन

पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाला

महोबा, संवाददाता। पति की मौत के बाद ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट कर घर से निकालने और जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर ससुर, सास, ननद सहित दस के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के भटीपुरा निवासी रेखा अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 1 मार्च 2020 को चंद्रप्रकाश अहिरवार के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। पति की मौत 20 मार्च 2026 को ट्रेन से कटकर हो गई। 26 अप्रैल को वह अपने पुत्र रीतिक के साथ ससुराल गई तो ससुरालीजनों के द्वारा गाली गलौच देकर मारपीट की।

ससुर ने बाल पकड़कर कमरा तक ले गया जहां ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट की गई। सास ने कहा कि तेरे कारण बेटा की मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। डायल 112 में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके में पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित ससुर जयपाल, सास सरोज, ननद माधुरी, बुआ का बेटा मनोज, मनोज की दो पुत्री, मनोज की पत्नी, जेठानी का बेटा सचिन, देवर आलोक, जेठ विनोद के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।