Mohoba News: दो चोर खाकी की हत्थे चढ़े

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: चोरी की घटना का जुर्म किया कबूल एक और साथी का नाम पुलिस को बताया

Mohoba News: दो चोर खाकी की हत्थे चढ़े

Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने अपने एक साथी का नाम बताया है। पुलिस ने चोरी की रकम सहित अन्य सामग्री बरामद कर ली है। कोतवाली के गांव सबुआ में पिछले दिनों चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर पुलिस के द्वारा चोरों की तलाश की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अर्जुन बांध नहर पुलिया के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में श्याम बाबू राजपूत उर्फ प्रदीप निवासी ग्राम कुर्रा थाना राठ, सचिन राजपूत निवासी पहरा को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों ने अपने एक साथी अंशू राजपूत निवासी कुल्हेडा का नाम बताया। आरोपितों ने बताया कि वह चोरी की घटनाओं कोअंजाम देते है। सबुआ गांव में चोरी की घटनाओं का जुर्म कबूल करते हुए थाना पनवाड़ी के मागरपुरा और कुलपहाड़ के बौरा गांव में ंचोरी की घटनाओं कोअंजाम देने की जानकारी दी। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के 33610 रुपये, पांच कारतूस, सहित आभूषण बरामद किए है। अभियुक्तों ने बताया कि 14 अगस्त की रात्रि को सबुआ गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहोबाMohoba News: दो चोर खाकी की हत्थे चढ़े