
छात्र नियमों का करें पालन, लोगों को भी करें जागरूक: डीएम
Mohoba News - छात्र नियमों का करें पालन, लोगों को भी करें जागरूक: डीएम
महोबा, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। पूरे माह आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। छात्रों ने नियमों के पालन की शपथ लेते हुए दूसरों को भी नियमों को लेकर जागरुक करने का संकल्प लिया। शनिवार को शहर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। विद्यालय बाइक, स्कूटी से आने वाले छात्र हेलमेट का प्रयोग करें। छात्र दूसरों को भी नियमों के पालन के लिए जागरुक करें। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि नियमों के पालन से हादसों के खतरा को कम किया जा सकता है।
नशा, नींद और रफ्तार से हादसों का खतरा रहता है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना है। स्कूली छात्रों के द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से नियमों के पालन का संदेश दिया। इस मौके पर एआरटीओ दयाशंकर के द्वारा माह में आयोजित होने वाले जागरुकता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, बस यूनियन के अल्ताफ हुसैन, शरद तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी, नेहा चंसौरिया, विद्यालय के प्रबंधक अभिजीत पालीवाल, प्रधानाचार्य पुनीता तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक श्याम पालीवाल, अर्चना सिंह, आशीष मिश्रा, अजय राजपूत सहित छात्र मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




