अभियान में दुकानों से मिली पॉलीथिन की गई जब्त
Mohoba News - महाबा में नगर पालिका ने प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया। दुकानों की जांच में पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई से व्यापारी घबरा गए और कई दुकानों को बंद कर दिया। अभियान में लोगों को सिंगल...

महोबा, संवाददाता। नगर पालिका के द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन अभियान में बाजार में दुकानों की जांच की। दुकानों में पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना ठोंका गया है। पालिका की कार्रवाई से व्यापाारियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई की भनक लगने पर कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। गुरुवार को नगर पालिका के द्वारा शहर में प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया गया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। स्ट्रीट बेंडरों के पास से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करते हुए जुर्माना ठोंका गया। आल्हा चौक स्थित किराना दुकान में छापा मारा गया। कर अधीक्षक हरिशचंद्र यादव, अवर अभियंता मनोज कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय जन्मेजय सिंह, प्रभारी सफाई निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, दीपक बाजपेयी सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। अभियान में दुकानों में पॉलीथिन की जांच की गई है। पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना ठोंका गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।