बंदर के आतंक से लोग हो रहे परेशान
Mohoba News - बेलाताल में बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। एक हफ्ते में 13 लोग, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, बंदर के हमले का शिकार बने। वन विभाग को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में भय और चिंता बढ़ रही है। लोग समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

बेलाताल, संवाददाता। बंदर के आतंक से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक हफ्ता में बंदर बच्चों, महिलाओं सहित 13 लोगों को निशाना बना चुका है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी बंदर को पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है जिससे बंदर का आतंक बढ़ता जा रहा है। कस्बा के खंदिया वार्ड में बंदर के आतंक से लोग परेशान है। एक सप्ताह में बंदर 60 वर्षीय सरजू रैकवार, 50 वर्षीय पिंकी, 27 वर्षीय महेंद्र, 40 वर्षीय चंदू, मीरा, जगत, जीतू, पलक, आदित्य सहित 13 लोगों को निशाना बना चुका है।
इन सभी को उपचार के लिए अस्प्ताल में जाकर रेबीज के इंजेक्शन लगवाने पड़े। लोगों का कहना है कि बंदर के खौफ से बच्चे छत पर जाने से डर रहे है। मौका पाते ही बंदर लोगों के घरों में घुसकर उत्पात मचा रहा है। भगाने पर काटकर भाग जाता है। लोगों का कहना है कि वन विभाग को सूचना दी जा चुकी है। मगर सूचना के बाद भी वन विभाग बंदर को पकड़ने के नाम पर लापरवाही बरत रहा है जिससे परेशानी बढ़ती जा रह है। वन विभाग ग्राम पंचायत के द्वारा बंदर को पकड़ने की सलाह दी जा रही है। रेंजर जितेंद्र कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत को बंदर को पकड़वाने का काम करना चाहिए। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों पर बंदर का खतरा बढ़ता जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


